नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक Hero Xtreme 160R को अपडेट करके पेश करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी 14 जून, 2023 को इस बाइक से पर्दा उठा सकती है। कंपनी ने इसके डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है। हालांकि कुछ खास चीजें अपडेट की जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- रोजाना 80KM आना-जाना है, पेट्रोल स्कूटर खरीदें या इलेक्ट्रिक, यहां देखिए इसका सी जवाब
वहीं अभी हाल ही में कंपनी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि, “A new race is getting ready” इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को 8 दिन का इंतजार करने के किए कहा है।
2023 Hero Xtreme 160R लुक और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। पर इसे नए ग्राफिक्स के साथ एलईडी हेडलैंप के लिए एक नए क्लस्टर के साथ पेश किया जा सकता है। इसी के साथ नए फीचर्स में स्विच गियर्स बटन को शामिल किया जा सकता है। वैसे Xtreme 160R स्पोर्टी लुक में तो आती ही है। हालांकि यह थोड़ा और अपडेट हो सकता है।
2023 Hero Xtreme 160R पॉवरट्रेन
कंपनी ने इसमें 163cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दे सकती है। यह इंजन 14.9 hp की पावर और 14 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं टेस्टिंग के दौरान देखने से पता चला है कि अपडेटेड मॉडल में ऑयल-कूल्ड इंजन मिल सकता है।
ब्रेकिंग सिस्टम के तौर पर, इसके फ्रंट व्हील में 276 मिमी का डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिमी का डिस्क ब्रेक जोड़ा गया है। साथ ही सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम को जोड़ा गया है।
इसके आलावा इसे E20 ईंधन के अनुकूल बनाया जा सकता है, क्योंकि अब मार्केट में ऐसी गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अपडेटेड 2023 Hero Xtreme 160R के लॉन्च होने के बाद इसकी टक्कर TVS Apache RTR 160 4V, Bajaj Pulsar N160 और Pulsar NS160 से होगी।
इसे भी पढ़ें- ई-श्रम कार्ड के जारी किये गए 1000 रुपये आएंगे परिवार के इस सदस्य के खाते में, फटाफट लिस्ट में चेक करे अपना नाम
2023 Hero Xtreme 160R बुकिंग
इस बाइक का Stealth 2.0 वेरिएंट भी मिलेगा। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये होगी। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग शुरू कर सकते हैं। बुकिंग के लिए 2,500 रुपये टोकन अमाउंट देना होगा।