महिंद्रा की SUV खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां देख लें, किस एसयूवी पर हैं कितना वेटिंग पीरियड…

Mahindra Cars in india: महिंद्रा कंपनी की कारें ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, डिमांड के हिसाब से आपूर्ति मांग को पूरा नहीं कर पा रही है। अगर आप भी महिंद्रा कंपनी की कार खरीदने के बारें में विचार कर रहे हैं तो पहले जान लें कि उनपर वेटिंग पीरियड क्या है। तो आइए जानते हैं इसके बारें में विस्तार से...

Gaurav Sonavane
महिंद्रा की SUV खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां देख लें, किस एसयूवी पर हैं कितना वेटिंग पीरियड...
महिंद्रा की SUV खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां देख लें, किस एसयूवी पर हैं कितना वेटिंग पीरियड...

Mahindra car Waiting period: लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) एक से बढ़कर एक धांसू कार बाजार में पेश कर रही हैं। महिंद्रा कंपनी हर साल देश में नई SUVs लॉन्च करती है. बता दे की पिछले साल Mahindra Scorpio-N और Scorpio Classic को लॉन्च किया गया था। XUV400 और Thar 4×2 इस साल लॉन्च हो चुकी हैं।

XUV 700 और XUV 300 भी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं हो पा रही, जिसके कारण कारों के लिए प्रतीक्षा समय बढ़ गया है। अगर आप भी महिंद्रा की कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो पहले जान लें कि उन पर कितना वेटिंग पीरियड है।

Mahindra Thar Waiting

महिंद्रा थार लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी के लिए प्रतीक्षा समय हाल के महीनों में काफी कम हो गया है। 4X4 SUV वैरिएंट के लिए केवल चार सप्ताह का इंतजार है। हालांकि, कुछ समय पहले आए 4X2 वेरिएंट के लिए वेटिंग टाइम काफी लंबा है। इस वेरियंट के डीजल इंजन का वेटिंग टाइम 74 हफ्ते तक पहुंच गया।

Mahindra Scorpio N Waiting

मिड-ट्रिम Z4 Mahindra Scorpio N की प्रतीक्षा अवधि 65 सप्ताह तक है। Z8L के स्वचालित वेरिएंट 24 से 26 सप्ताह में उपलब्ध हैं, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए प्रतीक्षा समय 56 से 58 सप्ताह है। पुरानी स्कॉर्पियो का अपडेटेड वेरियंट महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों ट्रिम्स के लिए 24 से 26 हफ्ते के वेटिंग पीरियड के साथ S और S11 वेरियंट में बेचा जाता है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700)

जानकारी के लिए आपको बता दे की Mahindra XUV700 हमेशा देश में सबसे लंबे समय तक प्रतीक्षा करने वाली SUV रही है। इसकी प्रतीक्षा अवधि वर्तमान में 48 सप्ताह तक है। इसके MX, AX3 और AX5 ट्रिम्स के लिए वेटिंग टाइम 24 से 26 हफ्ते है।

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)

Mahindra Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसकी बहुत ज्यादा वेटिंग नहीं है। बोलेरो के लिए वेटिंग टाइम 8 हफ्ते तक है, जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा XUV300 के लिए 19 हफ्ते तक का वेटिंग टाइम है।

TAGGED: , , ,
Share this Article