नई दिल्ली: New Maruti Suzuki Ertiga 2023: मारुती सुजुकी ने अपनी अपडेटेड अर्टिगा यानी ‘Ertiga 2023’ को फिलीपीन इंटरनेशनल मोटर शो (PIMS) में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे 7-सीटर मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV), 14अलग-अलग वेरिएंट और 6 कलर में पेश किया है।

इसे भी पढ़ें- अपने पास जमा किए हुए 25 पैसे के पुराने सिक्के बनाएंगे रातो-रात लखपति, यहां जानिए तरीका

Maruti Suzuki Ertiga 2023 Design

कंपनी ने नई Maruti Ertiga के एक्सटीरियर जैसे नए अलॉय व्हील्स, नया ग्रिल और रिवाइज्ड फ्रंट आदि बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं इंटीरियर में सीट्स और डैशबोर्ड को नए मेटैलिक टीक फॉक्स वुड फिनिश में बनाया गया है।

Maruti Suzuki Ertiga 2023 Enigine

इंजन की बात करें तो नई Maruti Ertiga में 1462cc कैपेसिटी वाला 4-सिलेंडर इंजन और BS6 एमिसन टाइप के साथ दिया है। इस कार में 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। मारुती ने K15 पेट्रोल इंजन में प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी जोड़ी है। कंपनी के दावे के अनुसार, इसके पेट्रोल वर्जन में 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी में 26.11 किमी प्रति किलो का माइलेज मिलता है।

Maruti Suzuki Ertiga 2023 Features

फीचर्स की कीमत बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन की जगह 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसी के साथ स्मार्टप्ले प्रो तकनीक है, जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसी के साथ कार ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसमें फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमें 2 अलग-अलग कलर्स में अलॉय व्हील्स मिलेंगे। गाड़ी में 3D ओरिगैमी स्टाइल LED टेल लैंप्स और रियर लैंप में रीट्रेकेबल ORVMs भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- 200MP कैमरा और 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ धमाल मचाने आया Realme 11 Pro+ 5G, देखें फीचर्स और कीमत

Maruti Suzuki Ertiga 2023 Price

जानकारी के अनुसार, यह नई Maruti Ertiga 8.41 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) की कीमत के साथ पेश की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *