नई दिल्ली: Hero HF Deluxe 2023: मौजूदा समय में कम्यूटर बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं वाहन निर्माता कंपनियां भी ऐसी बाइक को पेश कर रही हैं। अभी हाल ही में हौंडा ने अपनी नई Honda Shine 100 को लॉन्च किया था। इसी क्रम में हीरो ने भी अपनी नई हीरो एच एफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) को अपडेट करके पेश किया है। यह मार्केट में 60,760 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश की गई है। यह कीमत किक स्टार्ट वर्जन की है। वहीं सेल्फ स्टार्ट मॉडल 66,408 रुपये में मिलता है।

इसे भी पढ़ें- जल्द आ रहा है Samsung Galaxy M34 स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी और फीचर्स मिलेंगे कमाल, कीमत 20 हजार से कम

Hero HF Deluxe में क्या मिल रहा है नया?

कंपनी ने हीरो एचएफ डीलक्स को नए कैनवस ब्लैक एडिशन पेश किया है। यह ऑल-ब्लैक थीम है, जिसमें हेडलैंप काउल, इंजन, लेग गार्ड, फ्यूल टैंक, एग्जॉस्ट पाइप, अलॉय व्हील और ग्रैब रेल शामिल है।  हैंडलबार, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर सस्पेंशन क्रोम फिनिश के साथ मिलते हैं। हेडलैंप काउल, फ्यूल टैंक, साइड पैनल और अंडर सीट पैनल पर नया स्ट्राइप्स ग्राफिक्स देखने को मिलता है। आप इसे 4 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ चुन सकते हैं, जिसमें नेक्सस ब्लू, कैंडी ब्लेज़िंग रेड, ब्लैक के साथ हैवी ग्रे और स्पोर्ट्स रेड के साथ ब्लैक शामिल हैं।

फीचर्स के तौर पर इसमें यूएसबी चार्जर मिलता है। वहीं सेल्फ और सेल्फ i3S वेरिएंट के साथ ट्यूबलेस टायर्स वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसी के साथ  साइड स्टैंड इंडिकेटर और टो गार्ड फीचर्स शामिल हैं।

Hero HF Deluxe 2023 इंजन और पावर

कंपनी ने इसमें 97.2cc एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर ‘XSens टेक्नोलॉजी’ पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन Hero XSens के साथ बेहतर माइलेज देता है। इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

इसे भी पढ़ें- ये रहा सबसे धांसू और सस्ता ब्रॉडबैंड, 500 से कम में मिलेगा 40Mbps स्पीड के साथ 3300GB डेटा, जानें

Hero HF Deluxe 2023 1965 मिमी लंबी, 720 मिमी चौड़ी और 1045 मिमी ऊंची है। वहीं व्हीलबेस 1,235mm है और सीट की ऊंचाई 805 मिमी है। 165 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ अलग जगह पर इस्तेमाल की जा सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *