नई दिल्ली: Yamaha RX 100 New Variant: भारतीय ऑटो में कई जबरदस्त बाइक्स मौजूद हैं, लेकिन कई ऐसी बाइक हैं, जो लॉन्च होने बाद लंबे समय तक लोगों के दिलों पर छाई रहीं। उन बाइक्स के बंद हो जाने के बाद भी लोग उन्हें पसंद करते रहे। ऐसे ही एक बाइक है जिसका नाम Yamaha RX 100 है। यह बाइक 1980 से 1990 के दशक में लोगों की चहेती थी।
इसे भी पढ़ें- बाजार में लॉन्च हुई Tata Nano से भी छोटी इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स और कीमत देख खुश हो जाएंगे
रीलॉन्च होगी New Yamaha RX 100
लोग 1980 से लेकर आजतक इसे काफी पसंद करते हैं। यह बाइक अपनी स्पीड के लिए पसंद की जाती थी। उस समय यह बाइक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। पर कंपनी ने कुछ समय बाद इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अब जानकारी दी जा रही है कि इसे फिर से लॉन्च किया जाएगा।
New Yamaha RX100 का इंजन
इंजन की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस नई Yamaha RX 100 बाइक में पहले ज्यादा पॉवरफुल इंजन देगी। वहीं देखा जाए तो कंपनी के पास मौजूदा समय में 125 cc इंजन की फेमस रेडर उपलब्ध है। वहीं यामाहा के 150cc और 250cc इंजन वाले मॉडल्स भी खूब पसंद किए जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस अपकमिंग बाइक में 125cc से 250cc रेंज के बीच इंजन दे सकती है।
Yamaha Rx 100 फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें पावरफुल फ्यूल-इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। वहीं कम्यूटर बाइक की तलाश करने वाले लोगों के लिए बाइक को छोटे इंजन के साथ उतारा जा सकता है। इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल), इलेक्ट्रिक स्टार्ट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे नए फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
Yamaha RX100 की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो नई Yamaha RX 100 की कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। वहीं कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर भी कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे 2023 के आखिर या 2024 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। देखा जाए तो यह बाइक 1.25 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये की कीमत के बीच आ सकती है।