TVS vs Hero and Honda: भारत एक ऐसा बाजार है जहां कारों से ज्यादा दोपहिया वाहन बिकते हैं। हर महीने हजारों बाइक और स्कूटर खरीदे जाते हैं। यही वजह है कि बड़े ब्रांड अपने दोपहिया वाहनों को बेचने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर और टीवीएस भारतीय बाजार के कुछ प्रमुख ब्रांड हैं।
भारतीय दोपहिया निर्माता TVS विभिन्न कीमतों पर बाइक और स्कूटर बेचती है। लेकिन कई कोशिशों के बावजूद वह हीरो और होंडा को मात देने में नाकाम रही। यहां हम आपको बताते हैं कि क्यों TVS से ज्यादा Hero और Honda की बिक्री होती है। इससे पहले, पिछले महीने की बिक्री संख्या पर नजर डालते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प फरवरी में 15.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 3,82,317 इकाइयों की बिक्री के साथ नंबर एक कंपनी रही। फरवरी में बिकी 2,27,084 यूनिट्स के साथ होंडा दूसरे स्थान पर है टीवीएस तीसरा सबसे बड़ा दोपहिया विक्रेता था, जिसने पिछले महीने घरेलू बाजार में 2,21,402 इकाइयां बेचीं।
Hero-Honda से क्यों मिल रही मात?
बता दे की अगर आप TVS Motors की वेबसाइट चेक करेंगे तो आपको प्रोडक्ट्स की एक लंबी लिस्ट दिखेगी। TVS कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में बाइक और स्कूटर को बाजार में पेश कर रही है।
लेकिन ग्राहक उन्हें उतना ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं, जितना हीरो और होंडा की बाइक और स्कूटर। बिक्री में पीछे रहने का एक सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनी के पास हीरो स्प्लेंडर को टक्कर देने के लिए कोई मॉडल नहीं है।
यह भी बता दे की हीरो स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इसे हर कोई पसंद करता हैं, और इसका यही कारण हैं की हर महीने इस बाइक की लाखों यूनिट्स बिकती हैं। दूसरा कारण होंडा का एक्टिवा स्कूटर है।

होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और अक्सर दोपहिया वाहनों की बिक्री में दूसरे स्थान पर होता है। हीरो की एचएफ डीलक्स और होंडा की सीबी शाइन बाइक्स की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
TVS के बहुत सारे मॉडल होने के बावजूद, शीर्ष 10 दुपहिया वाहनों की बिक्री में आमतौर पर TVS Jupiter स्कूटर और TVS XL100 मोपेड शामिल हैं। वहीं TVS Apache, TVS Ronin, TVS Start City को आप शायद ही टॉप 10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में देख पाएं।