नई दिल्ली: One Electric XR Electric Scooter: भारतीय ऑटो बाजार में आए दिन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं। दरअसल लोग भी इनकी काफी डिमांड कर रहे हैं। इसी वजह से सभी वाहन निर्माता कंपनियां ईवी सेगमेंट में एंट्री ले रही हैं। इसी क्रम में एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च चुका है। यह लुक और डिजाइन में काफी आकर्षक है। वैसे देखा जाए तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक बाइक की तरह है। इसका नाम One Electric XR Electric Scooter है।
इसे भी पढ़ें- Komaki Flora Electric Scooter: यह है 100 KM की रेंज देने वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें सारी डिटेल
One Electric XR Electric Scooter Range
कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करके 125km तक चलेगा। यानी सिंगल चार्ज पर 125km की रेंज देगा। इसकी टॉप स्पीड 55km/hr है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नई स्टार्टअप कंपनी One Electric ने तैयार किया है।
One Electric कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक बाइक के साथ इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार किया है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में पेश किया जाएगा।
One Electric XR Electric Scooter Features
फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई अपडेटेड और एडवांस फीचर्स दिए गए है, जो इसे खास बनाते हैं। यह लुक और डिजाइन में काफी आकर्षक है। वैसे देखा जाए तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक बाइक की तरह है।
इसे भी पढ़ें- अब कंपनी से 1 लाख रुपये से कम में आइए Maruti की ये बेस्ट कारें, देखें कैसे मिलेगी ये डील
कीमत क्या होगी?
कीमत की बात करें तो इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि यह 1.4 लाख रुपये के आसपास आएगा। वहीं लॉन्चिग डेट के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है। पर जानकारी के अनुसार यह 2 या 3 महीने के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसी के साथ इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।