Upcoming SUVs- Hyundai Creta Rivals: अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने के लिए विचार बना रहे हो तो यह खबर आपके लिए खाश है। हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस मध्यम आकार के एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी हैं। हालांकि आने वाले समय में उन्हें कई नई SUVs का सामना करना पड़ेगा।
टाटा और महिंद्रा सहित अन्य वाहन निर्माता भी इस सेगमेंट में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई नई मिड साइज एसयूवी बाजार में उतरेंगी। आइए, बात करते हैं ऐसी ही 3 SUVs के बारे में जो लॉन्च होने के बाद Creta और Seltos को टकर देंगी।
नई होंडा एसयूवी
होंडा की नई मिड-साइज एसयूवी जून 2023 में दुनिया भर में डेब्यू करेगी। इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। यह होंडा सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसकी लंबाई लगभग 4.2-4.3 मीटर होगी। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर पेट्रोल पावरफुल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसमें डीजल इंजन नहीं होगा। इसमें ADAS भी लगाया जा सकता है। होंडा की नई एसयूवी की कीमत 12 लाख से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
टाटा कर्वव
Tata Motors Curvv SUV Coupe को अगले साल यानी 2024 में लॉन्च करेगी। ये नए GEN 2 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो ALFA प्लेटफॉर्म का मॉडिफाइड वर्जन है। यह ICE और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। ICE संस्करण में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल के साथ डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) और 1.5-लीटर टर्बोडीज़ल इंजन मिल सकता है। इसके EV वर्जन में 40kWh की बैटरी पैक दिया जा सकता है।
नई महिंद्रा एक्सयूवी500
Mahindra एक नई मिड-साइज़ SUV के साथ XUV500 नेमप्लेट वापस लाएगी। इसे कंपनी के पोर्टफोलियो में XUV700 के तहत रखा जाएगा। नई जनरेशन XUV500 की लंबाई करीब 4.3-4.4 मीटर हो सकती है। नया मॉडल XUV300 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ स्टैंडर्ड आएगा। इसे 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है।