नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनियां अब इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने पर फोकस कर रही हैं। अब लोग भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड कर रहे हैं। इसी क्रम में Yadea ने यूरोपीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा की है। इसका नाम VF F200 रखा गया है। Yadea ने यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Porsche के साथ मिलकर तैयार किया है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह सिंगल चार्ज पर 128 किमी की रेंज दे सकता है।
इसे भी पढ़ें- देशी जुगाड़ से ताऊ ने बनाई डबल डेकर साइकिल, सोशल मिडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Gizmochina के अनुसार, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। वैसे कंपनी ने Porsche के साथ मिलकर तैयार किया है तो ऐसे में कहा जा सकता है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रीमियम कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
Yadea VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 125cc फ्यूल इंजन मिल सकता है। यानी इसमें बाइक जैसी परफॉरमेंस मिल सकती है। हालांकि रेगुलेटर्स के प्रतिबंधों के चलते ई-स्कूटर को लेकर इसकी परफॉर्मेंस को सीमित रखा गया है।
इसे भी पढ़ें- Weather Alert : मूसलाधार बारिश के बाद मौसम विभाग ने दी यह भयंकर चेतावनी
रिपोर्ट्स के अनुसार, Yadea VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 11kW का पीक आउटपुट देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है। हालांकि पावर दोगुनी भी हो सकती है। इसमें 236Nm का टॉर्क जनरेट करने की होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.5 सेकेंड में 0 से 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा। इसकी टॉप स्पीड 62mph तक जा सकती है और रेंज सिंगल चार्ज पर 80 मील या 150Km की मिलेगी।