Pan Card Aadhaar Card Linking: आप जब भी कोई गैर-सरकारी या सरकारी काम करवाने के लिए जाते होंगे, तो आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही होगी। इसलिए आज के समय में इन दोनों ही दस्तावेजों का आपके पास होना काफी जरूरी है। पैन कार्ड भारत के आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया एक अद्वितीय 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर है।
यह एक लेमिनेटेड प्लास्टिक कार्ड (आमतौर पर पैन कार्ड के रूप में जाना जाता है) के रूप में जारी किया जाता है। यह कर उद्देश्यों के लिए भारत में व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या के रूप में कार्य करता है। बता दे की पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता है। वहीं, अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है।
पैन को आधार से लिंक करना
जानकारी के लिए आपको बता दे की वित्त अधिनियम, 2017 ने आयकर अधिनियम, 1961 में एक नई धारा 139AA जोड़ी, जिससे पैन के लिए आवेदन करते समय या 1 जुलाई 2017 से अपनी आय की विवरणी प्रस्तुत करते समय अपनी आधार संख्या का उल्लेख करना अनिवार्य हो गया। यदि आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है। तो आपको उन्हें 31 मार्च, 2023 से पहले लिंक कराना होगा।
पैन कार्ड
अगर पैन कार्ड लिंक नहीं है तो आप 1 अप्रैल 2023 से पैन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एक बार जब पैन कार्ड धारक इस समय सीमा को पार कर जाता है, तो 10 अंकों की अद्वितीय अल्फ़ान्यूमेरिक संख्या निष्क्रिय हो जाएगी और पैन कार्ड बंद हो जाएगा। ऐसे में चेक करें कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।
पैन और आधार लिंकिंग स्टेटस ऐसे चेक करें
:- ई-फाइलिंग incometax.gov.in पोर्टल के होम पेज पर “क्विक लिंक्स” पर जाएं और आधार लिंक स्थिति पर क्लिक करें।
:- अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करें और व्यू आधार स्टेटस लिंक पर क्लिक करें।
:- सफल सत्यापन के बाद, आपके लिंक आधार स्थिति के बारे में एक संदेश प्रदर्शित होगा।
:- जहां आप जान सकते हैं कि ये लिंक है या नहीं और अगर ये लिंक नहीं है तो आप इसे करवा सकते हैं, ताकि आपको आगे दिक्कत न हो।