Pm Kisan Installment: किसानों के खाते में 19 दिन बाद भी नहीं आई PM Kisan की 13वीं किस्त, तो अपनाएं ये आसान तरीका…

Pm Kisan Samman Nidhi Check: कई बार पीएम किसान के लिए आवेदन करते समय आधार नंबर, बैंक खाते की सही जानकारी नहीं देने पर पैसा रोक लिया जाता है। आप pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं कि आपके द्वारा दिया गया विवरण सही है या नहीं। अगर कुछ गलती है तो उसे ठीक करें।

Shweta Jha
Pm Kisan Installment: किसानों के खाते में 19 दिन बाद भी नहीं आई PMKSN की 13वीं किस्त, तो अपनाएं ये आसान तरीका…
Pm Kisan Installment: किसानों के खाते में 19 दिन बाद भी नहीं आई PMKSN की 13वीं किस्त, तो अपनाएं ये आसान तरीका…

Pm Kisan Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan Samman Nidhi) के लाभ लेने वाले किसानों की संख्या दिनों-दिन तेजी से बढ़ रही हैं। 19 दिन बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी हो चुकी है। किसानों के बैंक खाते में लगभग 16 हजार करोड़ रुपए की राशि अन्नदाता के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

लेकिन कई ऐसे किसान हैं जो इस सम्मान निधि के पात्र तो हैं लेकिन उनके खाते में 2000 रुपये नहीं आए हैं। लेकिन यह राशि अब भी इन किसानों के खाते में आ सकती है। हम आपको इन विकल्पों के बारे में कुछ जानकारी प्रदान कर रहें हैं।

सम्मान निधि के पैसे नहीं आए खाते में तो…?

कई बार पीएम किसान के लिए आवेदन करते समय आधार नंबर, बैंक खाते की सही जानकारी नहीं देने पर पैसे रोक लिए जाते हैं. आप pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं कि आपके द्वारा दिया गया विवरण सही है या नहीं। अगर कुछ गलत है तो उसे ठीक करें। किसानों को यह राशि अगली किस्त के दौरान मिल सकती है। अब आप यह भी जान लीजिए कि आप इस जानकारी को कैसे ठीक कर सकते हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कर लें।

यह हैं आसन प्रक्रिया

:- सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

:- दाईं ओर आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

:- इसके बाद Beneficiary Status बटन दबाएं।

:- फिर आपको अकाउंट नंबर, आधार नंबर और फोन नंबर का विकल्प दिखाई देगा।

:- आधार संख्या दर्ज करें और गेट डेटा बटन को दबाएं

:- इस प्रक्रिया के बाद सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

:- अगर अकाउंट नंबर या आधार नंबर गलत है तो इसे ठीक किया जा सकता है।

कहां करें संपर्क

अगर आप लाभार्थी सूची में हैं और आपके खाते में अभी तक 13वीं किस्त नहीं आई है तो आप [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या 011-23381092 पर संपर्क किया जा सकता है। यहां आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Share this Article