9 मार्च को फिल्मनिर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया था और अब इस मौत के तार धीरे धीरे राजस्थान से जुडते जा रहे हैं और पुलिस ने इस मौत को अब ‘हत्या भी हो सकता है’ ऐसा मानना शुरू कर दिया है।
हर किसी को सतीश की अचानक हुई मौत ने सन्न कर दिया था। सतीश कौशिक के निधन के बाद विकास मालू (Vikas Malu) का नाम अचानक सूर्खियों में आ गया है। खुद विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू (Sanvi Malu) ने अपने पति पर सतीश की मौत की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
सान्वी मालू ने आरोप लगाया कि 15 करोड़ रुपये के लिए उसके पति ने सतीश कौशिक की मौत की साजिश रची है। उन्होंने साफ कहा कि सतीश और विकास के बीच बिजनस को लेकर डील हुई थी। सतीश ने इस डील के तहत उसके पति को 15 करोड़ रुपये दिए थे। विकास को ये रकम लौटानी ना पड़े इसलिए उसने सतीश का कत्ल करवा दिया। अब ये क्या डील थी और मामला कहाँ अटका हुआ था ये तो सान्वी मालू ही अधिक बता सकती हैं।।।
कौन हैं कुबेर गुटका ग्रुप के मालिक विकास मालू
विकास मालू (Vikas Malu) कुबेर गुटका ग्रुप (Kubar Group) के मालिक हैं। कुबेर ग्रुप की नींव साल 1985 में विकास के पिता मूलचंद मालू ने रखी थी। उन्होंने कुबेर खैनी के साथ इस कंपनी ने शुरूआत की गई थी।
समय के साथ साथ बाद में इस कंपनी ने पान मसाला, माउथप्रेशनर, सुगंधी, कुकिंग ऑयल, नॉन कुकिंग ऑयल जैसे प्रोडक्ट भी बनाने शुरू कर दिए। साल 1993 में अपने पिता की इस कंपनी की कमान विकास मालू के हाथों में आ गई। कुबेर ग्रुप का कारोबार बहुत बड़ा है और ये देश और विदेश में फैला है।
कम से कम 50 देशों में कुबेर के प्रोडक्ट सेल किए जाते हैं। यही नहीं कंपनी के पास एनवी लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड भी है। इसके अलावा पॉपुलर डेविडऑफ सिगार भी कुबेर से लग्जरी ब्रांड्स में शमिल है। बता दें की कुबेर कंपनी के बैनर तले 45 से अधिक तरह के उद्योग चल रहे हैं।
करोड़ों के मालिक हैं विकास
कुबेर के मालिक विकास मालू के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास मालू फर्महाउस, रोजा कुबेर मंडोबी बे, कुबेर कॉटेज, कुबेर पैलेस, कुबेर कुंज जैसी लग्जरी प्रॉपर्टी शामिल है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में कुबेर एक्वा मिनिरल्स, वर्तमान इंटरनेशनल लिमिटेड समेत 12 कंपनियां शामिल हैं। आपको ये भी बता दें की कुबेर ग्रुप के पास कुबेर शॉपी नाम से किराना स्टोर की चेन है।
विकास मालू लग्जरी कारों और विदेशी दौरों के अपने शौक के लिए भी जाने जाते हैं। कारोबार के अलावा बॉलीवुड में भी बड़े स्टार के साथ उनका उठना बैठना था और सतीश के साथ विकास की दोस्ती इसका एक उदारण है।

विवादों से पुराना नाता रहा है विकास का
विकास मालू का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है। उन्होंने साल 2021 में टैक्स बचाने के लिए भारत सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की थी। इसके लिए उसने देश के टॉप वकीलों को हायर किया था। उनपर बलात्कार से लेकर पारिवारिक विवादों से जुड़ा केस भी दर्ज है। अभी भी वो बलात्कार के आरोप में पुलिस से फरार हैं।
अपनी पर्सनल सेक्रेटरी से की दूसरी शादी
पहली पत्नी से अलग होने के बाद विकास मालू ने अपनी निजी सचिव सान्वी से दूसरी शादी की। विकास पर उनकी पत्नी जो अब उनसे अलग रह रही हैं ने रेप का भी आरोप लगाया था।
इतना ही नहीं विकास मालू के खिलाफ कुछ पारिवारिक मामले भी दर्ज हैं। विकास ज्यादातर समय दुबई में रहता है। अब पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उनकी मुश्किल और बढ़ गई है।
दरअसल, मौत से ठीक पहले सतीश कौशिक विकास मालू के फार्म हाउस पर होली पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने विकास मालू के साथ खूब डांस किया। खाना खाया था और फिर देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

कौन हैं सान्वी मालू
सान्वी मालू कुबेर ग्रुप के मालिक बिजनेसमैन विकास मालू की दूसरी पत्नी हैं। उसने अपने पति पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। वो मालू से अलग रह रही हैं और इससे पहले उन्होंने विकास मालू पर रेप का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
सान्वी दिल्ली की एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। विभिन्न विषयों पर बेबाकी से अपनी राय व्यक्त करती है।