Bihar Board 12th Result 2023: छात्र हो जाएं तैयार बिहार बोर्ड जारी करने जा रहा है 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2023: BSEB एक दो दिन में 12th Class Result की घोषणा करने जा रहा है। छात्रों की कॉपियां चेक हो चुकी हैं, ऐसे में इसी सप्ताह बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आने के आसार हैं।

News Desk

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 जारी होने वाला है। छात्रों की कॉपियां चेक हो चुकी हैं, ऐसे में इसी सप्ताह बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट ( BSEB 12th Result 2023) आने के आसार हैं। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड में मेरिट लिस्ट तैयार और मार्कशीट को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉपरों कॉपियों के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हो रही है।

पिछले साल Bihar Board class 12 result 2022 की घोषणा 16 मार्च को की गई थी, जबकि पिछले बार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन भी शुरुआती फरवरी में किया गया गया था, इस बार ​भी बिहार बोर्ड 12वीं का आयोजन 1 से 11 फरवरी किया गया है, यही कारण है कि बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा इन्हीं दिनों में किए जाने की आसार हैं।

जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड की 12th क्लास का रिजल्ट

बिहार बोर्ड का आयोजन Bihar School Examination Board द्वारा किया जाता है। हाल ही में एक खबर आई थी जिसके अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं की आंसर की जारी कर चुका है और छात्रों को आपत्ति करने का समय भी दे चुका है। यही नहीं, बिहार बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू कर थी, जो कि अब खत्म होने को है, इसके बाद कभी भी Bihar Board class 12 result की घोषणा कर दी जाएगी।

बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 को 20 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। दूसरी तरफ, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा इस सप्ताह के आखिर तक या 18 मार्च 2023 तक भी किए जाने की उम्मीद है।

TAGGED: ,
Share this Article