पहले अरबाज और अब अर्जुन, यहाँ जानें मलाइका अरोड़ा कि जिंदगी का सच

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 के आखिरी दिन मलाइका अरोड़ा ने शिरकत की। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इवेंट में जब मलाइका से पूछा गया कि अरबाज से अलग होने के बाद उनकी लाइफ में क्या फर्क आया है।

Mehera Bonner
पहले अरबाज और अब अर्जुन, यहाँ जानें मलाइका अरोड़ा कि जिंदगी का सच
पहले अरबाज और अब अर्जुन, यहाँ जानें मलाइका अरोड़ा कि जिंदगी का सच

इंडिया टुडे 2023 कॉन्क्लेव का आखिरी दिन शानदार रहा। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा शनिवार को इस इवेंट में शामिल हुईं। मलाइका ने इवेंट में अपनी निजी जिंदगी और करियर के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि अरबाज खान से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए। साथ ही वो अर्जुन कपूर से कब शादी करेंगी।

मलाइका का जीवन बदल गया

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इवेंट में मलाइका से पूछा गया कि अरबाज से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने कहा कि तलाक के बाद उन्हें कई फायदे मिले। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि खान सरनेम को हटाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मलाइका का कहना है कि अरबाज से शादी ने उनके लिए इंडस्ट्री में कई दरवाजे खोले लेकिन फिर भी उन्हें अपना टैलेंट साबित करना पड़ा। खान उपनाम अपने नाम के साथ जुड़ा होने के बावजूद, उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपना रास्ता खुद तय किया। अभिनेत्री ने कहा कि खान परिवार के साथ उनके संबंध अब भी अच्छे हैं। मलाइका उनकी बहुत इज्जत करती हैं और बदले में वह भी प्यार देते हैं।

अरबाज से तलाक होने के बाद अभिनेत्र कहती हैं कि वह पहले भी काम करती थीं और आज भी कर रही हूँ। अभिनेत्री ने कहा कि खान परिवार अब भी उन्हें प्यार करते हैं, जिसके लिए वह उनकी ऋणी हैं.

क्या मलाइका से शादी करेंगे अर्जुन?

मलाइका ने इवेंट में अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। मलाइका कहती हैं: अर्जुन ने उनकी जिंदगी में प्यार के रंग भरे है। वह उनके जीवन में खुशियां लेकर आए। मलाइका कहती हैं कि हमारे बीच उम्र का फासला है लेकिन हम साथ में खुश हैं। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और आप खुश नहीं हैं तो रिश्ते का कोई मतलब नहीं है।

मलाइका से पूछा गया कि वह और अर्जुन कपूर कब शादी करेंगे। एक्ट्रेस का कहना है कि फिलहाल हम अपने रिश्ते को एन्जॉय कर रहे हैं। शादी कब, कहां और कैसे होगी, इस बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहूँगी। मलाइका कहती हैं कि हम अभी जिंदगी से प्यार कर रहे हैं। हम प्री-हनीमून पीरियड में हैं। समय आने पर सब कुछ अपने आप हो जाएगा।

Share this Article