बेहद खूबसूरत हैं हरियाणा की ये सिंगर्स, गाने और ठुमके लगाने में सपना चौधरी और को भी करती हैं फेल

Mehera Bonner

हरियाणवी गानों को अब हरियाणा ही नहीं हर जगह पहचान मिलने लगी है और यही वजह भी है कि सोशल मीडिया पर हरियाणवी गाने धूम मचाते हैं। हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी एक ऐसा नाम हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना के गाने लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं। लेकिन हरियाणवी इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी सिंगर हैं, जो गाने और ठुमके लगाने के मामले में इन दिनों सपना चौधरी को भी फेल कर रही हैं। आज हम आपको हरियाणा की कुछ फेमस सिंगर्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके गानों ने धूम मचाई है।

Renuka Panwar

रेणुका पंवार अपनी आवाज के बल पर आज इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। रेणुका हरियाणा के सबसे वायरल गाने ’52 गज का दमन’ के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने ‘भागा आला’, ‘डीजे पे नचुंगी’, ‘जौंगी पानी लेने’, ‘काला दमन’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के बागपत खेकड़ा से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उन्हें नाम और प्रसिद्धि हरियाणवी गानों से मिली। हाल ही में उनका सपना चौधरी के साथ ‘चक्की नीचे भूत’ गाना आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

Ruchika Jangaid

रुचिका जांगिड़ एक शानदार हरियाणवी गायिका हैं। उसकी आवाज बहुत प्यारी और आकर्षक है। रुचिका जांगिड़ ने ‘दारा 497’, ‘नंदी के बीरा’, ‘काले के पापा’, ‘कोको कोला’, ‘4जी का जमाना’ जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। रुचिका भी उत्तर प्रदेश के शामली से ताल्लुक रखती हैं। 20 जुलाई को रुचिका का गाना ‘थैंक यू’ रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Monika Sharma

मोनिका शर्मा अपने गीत ‘जलेबी जुदा’ से काफी लोकप्रिय हुई थीं। अक्सर ही मोनिका के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। पिछले महीने रिलीज हुए उनके गाने ‘जाट की सेटिंग’ ने भी धमाल मचा दिया था। मोनिका के फेमस गानों में ‘बलम कालो’, ‘बलम बावला’, ‘नागिन’, ‘हूर’ जैसे कई गाने शामिल हैं। बता दें कि मोनिका शर्मा हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं।

Annu Kadyan

अनु कादयान हरियाणा की एक सदाबहार गायिका हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था लेकिन उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए। अनु कादयान का हर गाना हिट होता है, ऐसे में उनको हरियाणा की हिट मशीन भी कहकर बुलाया जाता है। उनके ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘बहू काले’ की जैसी कई लोकप्रिय गाने हैं। वहीं हाल ही में अनु कादयान आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुकी हैं।

Manisha Sharma

मनीषा शर्मा को हरियाणा की गुरलेज अख्तर के रूप में जाना जाता है। वह हरियाणा की पहली महिला सिंगर हैं, जिन्होंने बहुत ही शानदार माफिया गाने दिया है। उनके कुछ फेमस गाने में ‘बदनाम गबरू’, ‘इनाम’, ‘सिस्टम’ शामिल हैं। मनीषा की आवाज का हर कोई दीवाना है। हाल ही में उनके गाने ‘बेईमान छोरा’, ‘कह दिया’ और ‘ठा ठा’ काफी फेमस हुआ था। मनीषा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं।

Share this Article