सपना को भूल जाइए, कंगना के शो Lock Upp 2 में दिखेगी ये हरियाणवी डांसर, नाम से आप सब हैं वाकिफ

अपने शो के पहले सीजन की सफलता से ओत प्रोत कंगना जल्द ही लॉक अप का दूसरा सीजन लेकर आ रही हैं। इसमे सपना चौधरी के बाद हरियाणवी स्टेज डांस का जिम्मा अपने सर पर उठाने वाली अंजलि राघव के भी भाग लेने की खबर है। अंजली नॉर्थ इंडिया की पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अंजलि के लाइव स्टेज शोज चलते हैं।

Mehera Bonner
सपना को भूल जाइए, कंगना के शो Lock Upp 2 में दिखेगी ये हरियाणवी डांसर, नाम से आप सब हैं वाकिफ
सपना को भूल जाइए, कंगना के शो Lock Upp 2 में दिखेगी ये हरियाणवी डांसर, नाम से आप सब हैं वाकिफ

कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप 2 चर्चा में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो में भाग लेने वाले कई कलाकारों और अन्य सामाजिक हस्तियों के नाम सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

लेकिन अब इसमें हरियाणा की शकीरा के नाम से फेमस डांसर अंजलि राघव के पार्टिसिपेट करने की खबरें हैं। हालांकि अभी तक मिली खबरों के अनुसार अंजलि ने शो में पार्टिसिपेट करने को लेकर कंफर्मेशन नहीं दी है और ना ही इनकार किया है पर उनके फैंस की एक्साइटमेंट पहले ही डबल हो चुकी हैं।

जानिए कौन हैं अंजलि राघव?

अंजलि राघव उत्तर भारत की एक लोकप्रिय हस्ती हैं। अंजलि के लाइव शो हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में होते ही रहते हैं। इनमें लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। अंजलि राघव ने कई क्षेत्रीय संगीत वीडियो किए हैं।

इंस्टा पर अंजलि के डेढ़ करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अंजलि पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। अंजलि ने अपना टेलीविज़न डेब्यू हिंदी टेलीविज़न शो कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा से किया था। इसमें अंजली ने स्वीटी अशोक श्रीवास्तव का रोल निभाया था। इसके अलावा अंजलि कलर्स के शो स्वर्ण घर में भी नजर आई थीं।

अंजलि ने अपने बेहतरीन डांस और काम के लिए कई अवॉर्ड जीते हैं। अंजलि के स्टेज शो पर पूरा यूपी-हरियाणा झूमता है। अगर एक्ट्रेस लॉकअप 2 में आती हैं तो फैंस के लिए बड़ी ट्रीट होगी। फैंस को अंजलि को हकीकत में जानने का मौका मिलेगा।

अंजलि से पहले भी कई क्षेत्रीय सितारों ने विभिन्न रियलिटी शोज में जाकर अपना नाम और अधिक चमकाया है। आज ये क्षेत्रीय सितारे राष्ट्रीय सितारे बन गए हैं। जानिए इन सेलेब्रिटीज के बारे में…

सपना चौधरी

सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था। सपना हरियाणा में पहले से ही स्टार थीं। पूरा हरियाणा उनके डांस का दीवाना था। लेकिन बिग बॉस में एंट्री के बाद सपना नेशनल स्टार बन गईं।

अब सपना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना के डांस और उनके गानों का हर कोई दीवाना है। बिग बॉस के बाद सपना की पर्सनैलिटी में भी जबरदस्त बदलाव आया है और उन्होंने स्टेज पर डांस करना छोड़ दिया है।

गोरी नागोरी

गोरी नागौरी को राजस्थान और हरियाणा की शकीरा भी कहा जाता है। गोरी नागोरी बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। गोरी का शो में सफर छोटा था। खेलों के मामले में मैंने उसे कमजोर पाया। जब डांस एक्ट होता तो गोरी नागौरी अपने आप को ढक लेती। गोरी हरियाणा-यूपी-राजस्थान का एक बड़ा सितारा है। उनके लाइव शो देसी रहते हैं।

सबसे पहले शहनाज गिल ने अपने जलवे दिखाए थे बिग बॉस में

शहनाज गिल

पंजाबी कटरीना कैफ शहनाज गिल को आज कौन नहीं जानता। शहनाज बिग बॉस 13 में आईं और सभी के दिलों पर राज करने लगीं। इससे पहले वह पंजाबी गाने हो या मॉडलिंग के जरिए चर्चाओं में थीं। पहले शहनाज की लोकप्रियता पंजाब तक ही सीमित थी। लेकिन अब शहनाज गिल अपना खुद का टॉक शो चलाती हैं। वह सलमान के साथ फिल्म डेब्यू कर रही हैं।

अब आप बताइए इन सभी रीजनल स्टार्स में से आपका फेवरेट कौन है?

Share this Article