Haryanvi Singer: हरियाणा के मशहूर सिंगर जिनके गानों पर आप लगा चुके होंगे लटके-झटके

Mehera Bonner

बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी गानों की तरह ही लोगों पर हरियाणवी गानों का खुमार भी चढ़ने लगा है। हरियाणवी गानों को अब हरियाणा में नहीं दूसरे राज्यों में भी पसंद किया जाता है। कोई भी शादी या पार्टी हो अक्सर लोग हरियाणवी गानों पर थिरकते नजर आते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को भी अब हर जगह पहचान मिलने लगी है। आज हम आपको हरियाणवी इंडस्ट्री के मेल सिंगर्स के मिलवाने जा रहे हैं, जिनके गानों पर आप कई बार थिरके होंगे।

Gulzaar Chhaniwala

हरियाणा के मशहूर सिंगर्स की लिस्ट में गुलजार छानीवाला का नाम भी शामिल है। गुलजार का असली नाम आशीष शर्मा हैं। गुलजार ने अपने करियर की शुरुआत ‘कसूते’ से की थी, जिसके मिले बढ़िया रिस्पांस के बाद उन्होंने ‘कसूते 2’ भी रिलीज किया। गुलजार छानीवाला के बेहतरीन गानों में ‘जुग जुग जीवे’, ‘उत्तराखंड के राजा’, ‘गॉडफादर’, ‘डॉन’ शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है।

Diler Kharkiya

दिलेर खरकिया का नाम हरियाणा म्यूजिक में काफी प्रसिद्ध है। वह एक ऐसे सिंगर हैं, जिनके गाने रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और उन्हें मिलियन में व्यूज मिलते हैं। दो साल पहले आए दिलेर के ‘मोटो’ ने उन्हें खूब फेमस कर दिया था, जिसे भी तक 664 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा ‘बोरला’, ‘आशिकी का रोग’, ‘तेरी बारगी’, ‘सपना’ सहित दिलेर के कई बेहतरीन गाने रिलीज हो चुके हैं।

Masoom Sharma

मासूम शर्मा हरियाणा के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। उनके गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। मासूम शर्मा की आवाज का जादू लोगों के सिर सपना चौधरी और विक्की काजला के ऊपर फिल्माए गए गाने ‘इंग्लिश मीडियम’ के बाद से चढ़ा था। मासूम के कुछ फेमस गानों में ‘भगत आदमी था’, ‘2 नंबरी’, ‘जेल ब्याली’, ‘ट्यूशन बदमाशी’ सहित कई मौजूद हैं।

Raj Mawar

हरियाणवी सिंगर राज मावर की फैन फॉलोइंग हिंदी से लेकर पंजाबी दर्शकों तक में फैली है। राज का कोई भी गाना रिलीज होता है, तो वह लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। राज मावर का चार साल पहले सपना चौधरी पर फिल्माया गाना ‘चेतक’ काफी फेमस हुआ था। इसके अलावा वह ‘ठा ठा’, ‘कंगना’, ‘बदमाशी’, ’18 लाख’ सहित कई फेमस गाने दे चुके हैं।

Share this Article