हरियाणा के डिप्टी सीएम Dushyant Chautala के भाई Digvijay Chautala की सगाई की रस्म हो गई। पंजाब के अमृतसर की रहने वाली लगन रंधावा के साथ दिग्विजय चौटाला 15 मार्च को शादी करेंगे। दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की फोटो सार्वजनिक तौर पर पहली बार सोशल मीडिया पर आई। इसमें दोनों एक दूसरे को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और रिश्तेदार शामिल थे। सगाई की पार्टी में मशहूर सिंगर और लेखक बी प्राक सहित कई पंजाबी सिंगर आए और उन्होंने गीत गाए। मंच पर दिग्विजय चौटाला भी अपने दोस्तों के साथ खड़े हैं।
शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आने की उम्मीद
दिग्विजय चौटाला की शादी का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में रखा गया है। 13 मार्च को दिल्ली में रिंग सेरेमनी है और 15 मार्च को शादी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। दरअसल, पिछले दिनों दिग्विजय चौटाला खुद बॉलीवुड स्टार सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर से मिलकर आये थे। उनकी तस्वीरें दिग्विजय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।
अजय ने दुष्यंत और दिग्विजय को बाहों में लिया
दिग्विजय की सगाई के दिन ही उनके पिता अजय चौटाला का जन्म दिन भी मनाया गया। जिसमें दुष्यंत चौटाला को अजय चौटाला चूम रहे हैं और दिग्विजय चौटाला पीछे से उन्हें अपनी बाहों में जकड़े हुए है। वहीं एक अन्य वीडियो में पूरा परिवार लेडीज संगीत पर नाच रहा है।
4 हजार VVIP गेस्ट को निमंत्रण
दिग्विजय चौटाला की शादी में बॉलीवुड, पंजाबी सिंगर, राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निमंत्रण भेजे गए है। इस शादी में पीएम नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल सहित करीब 4 हजार VVIP शामिल होंगे। दिग्विजय और लगन रंधावा का रिश्ता जनवरी में तय हुआ था। तब परिवार ने अमृतसर में एक सादे समारोह में कार्यक्रम आयोजित किया था।
एक हजार 200 पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात
मामाले में सिरसा के डीएसपी साधु राम ने बताया कि सिरसा में कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिरसा में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की दो कंपनियां आ गई है। करीब एक हजार 200 पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। सिरसा के विभिन्न सड़कों पर लोगों के लिए पार्किंग बनाई गई है। VIP पार्किंग अलग से बनाई गई है। सभी पार्किंग स्थलों पर डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है।