Waris Punjab De प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Amritpal Singh News: पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ शिकंजा कसते हुए अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है, हालांकि इस दबिश से पहले ही अमृतपाल वहाँ से फरार होने में कामयाब हो गया था।

Sweta Singh
Waris Punjab De प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Waris Punjab De प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Punjab News: वारिस पंजाब दे मुखिया अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस का शिकंजा कस गया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे अमृतपाल सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों को पकड़ा, लेकिन अमृतपाल सिंह तीसरे वाहन में सवार होकर फरार होने में सफल रहा। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा सहित तीन मामले दर्ज किए, जिसको लेकर पंजाब पुलिस सक्रियता से उसका पीछा कर रही है।

कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है

बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह का पुलिस लगातार पीछा कर रही है। अमृतपाल सिंह की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। अमृतपाल सिंह के काफिले पर सुबह से ही भारी पुलिस की नजर रही। उधर, काफिला जब महतपुर पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया और दो वाहनों में सवार उसके छह साथियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि अमृतपाल सिंह अपनी मर्सिडीज कार से फरार हो गया। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

अबतक अमृतपाल के साथ रहने वाले उसके 9 साथियों के लाइसेंस पंजाब पुलिस रद्द करवा चुकी है

साथियों को पहले भी गिरफ्तार किया गया था

बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने गुरिंदर सिंह के साथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी। गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह देश छोड़ने वाला था। अमृतपाल के इस साथी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। गुरिंदर सिंह गुरु रामदास एयरपोर्ट से लंदन भागने की फिराक में था।

साथियों के लाइसेंस किए जा रहे जल्दी जल्दी रद्द

पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह के साथियों के खिलाफ कार्रवाई करती जा रही है और इसी दिशा में इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने उसके नौ साथियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए थे। बताया गया कि उन्हे जो बंदूक के लाइसेंस जारी किए गए थे वह आत्मरक्षा के लिए थे। किसी की निजी सुरक्षा के लिए नहीं।

Share this Article