चौटाला परिवार में शुरू हुई शादी की रस्में, भाई भाभी ने लगाया दिग्विजय को दही

कभी राज्यसभा सांसद रहे और वर्तमान में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता अजय सिंह के दूसरे बेटे दिग्विजय चौटाला की शादी के 15 मार्च को दिल्ली में है। इससे पहले 13 मार्च को दिल्ली में ही रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम भी रखा गया है। दिग्विजय की शादी में कैलाश खेर, सलमान खान के साथ साथ कई अन्य बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटी और राजनीति के बड़े नामों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। चौटाला परिवार की और से अपने हर कार्यकर्ता के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को शादी का निमंत्रण दिया गया है।

Geetika Pant
चौटाला परिवार में शुरू हुई शादी की रस्में, भाई भाभी ने लगाया दिग्विजय को दही

वर्तमान में हरियाणा की सत्ता में भागीदार जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की शादी 15 मार्च को दिल्ली में हो रही है। पिछले कुछ दिनों से दिग्विजय की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दिग्विजय चौटाला पंजाब के अमृतसर से संबंध रखने वाली ‘लगन रंधावा’ से शादी कर रहे हैं।

सिरसा स्थित चौटाला हाउस में कल नौ मार्च को भात नाम की रस्म अदा की गई। आज यानी 10 मार्च को जीटीएम ग्राउंड में होने वाले रिसेप्शन में बड़ी संख्या में लोगों को न्योता दिया गया था। लाखों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

कार्यक्रम के लिए कम से कम 16 एकड़ जगह में टेंट लगाया गया है और इसे महल की तरह सजाया गया है। बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

दिग्विजय चौटाला की शादी में परिवार से जुड़े लोगों के अलावा हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओ के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है और दिल्ली में 15 तारीख को मोदी के आने के बहुत अधिक चांस हैं क्योंकि बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता चला रही है जजपा हरियाणा में।

अपने अपने परिवार के साथ लगन और दिग्विजय

महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग बैठने की की गई है व्यवस्था

सिरसा में कार्यक्रमों को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बड़ी शादी के लिए शुद्ध देसी घी के पकवान भी तैयार किए जा रहे हैं। एक बड़ा टेंट लगाया गया है जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। वीआईपी (VIP) नेताओं के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी।

इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के शामिल होने की उम्मीद है

दिग्विजय चौटाला की शादी का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में 15 तारीख को होगा। दिल्ली में ही 13 मार्च को रिंग सेरेमनी होगी और 15 मार्च को वेडिंग सेरेमनी होगी।

इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के शामिल होने की उम्मीद है। दिग्विजय चौटाला खुद अपने मुंबई दौरे के दौरान बॉलीवुड स्टार सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर से मिले थे। उनकी तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गईं।

दिग्विजय और उनकी माँ नैना चौटाला

नहीं आएंगे अभय

ये तय माना जा रहा है की अभय सिंह चौटाला जो की दिग्विजय के सगे चाचा हैं, इस विवाह में शामिल नहीं होंगे। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अभय के दोनों ही बेटों की शादी में अजय चौटाला के परिवार से कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था। दोनों भाइयों अजय और अभय में पिछले कई सालों से ही मतभेद चल रहे हैं जो पिछले चुनाव से पहले एकदम जगजाहिर हो गए।

दिग्विजय के चाचा अभय शादी में नहीं आएंगे

पुलिस के 1200 से ज्यादा जवान ड्यूटी पर

सिरसा जिला पुलिस मुख्यालय ने शादी को देखते हुए बताया है की शादी में आए सभी नेताओं और आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते अतिरिक्त उपाय कर रहे हैं।

उन्होंने शहर में दो पुलिस कंपनियों के आने की व्यवस्था की है, और एक हजार 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को सड़कों पर गश्त करने के लिए नियुक्त किया गया है।

वीआईपी शादी में आने वाले VIP लोगों के लिए अलग से पार्किंग बनाई गई है. सिरसा पुलिस ने सभी पार्किंग स्थलों पर डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है।

Share this Article