Tips For Good Sleep: नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, नहीं तो सामान्य दैनिक गतिविधियां मुश्किल हो जाएंगी। अधिकांश स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि एक स्वस्थ वयस्क को 24 घंटे की अवधि में कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। आपने अक्सर देखा होगा कि जिन लोगों को रातभर में अच्छे से नींद नहीं आती है उन्हें दिन भर थकान महसूस होती है और उनका चेहरा भी उदास नजर आता है, ऐसे में क्या करना चाहिए, यह जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं इसके बारें में…
रातभर नही आ रही चैन भरी नींद
कुछ लोगों के पास सोने का पूरा समय होता है, लेकिन उन्हें रात भर बेचैनी से गुजरना पड़ता है और इस करणं से वह चैन की नींद नहीं ले पाते हैं। लेकिन शायद दोष हमारी छोटी सी लापरवाही का है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप पूरी रात चैन की नींद सो पाएंगे।
चैन की नींद लेने के आसान उपाय
:- कुछ लोग अपने तकिए से बेहद प्यार करते हैं, वह सोने के लिए एक नहीं बल्कि कई तकियों का एक साथ इस्तेमाल करते हैं। अगर आपकी भी यह आदत है तो आज ही इसे खुद बदल लें। अधिक तकियों के वजह से आपकी गर्दन उठ जाएगी और आप खर्राटे लेना शुरू कर देंगे, और आपकी नींद भी खराब हो सकती है।
:- कभी-कभी ऐसा होता है कि गद्दे का पैर की तरफ वाला हिस्सा नीचे हो जाता है, अगर ऐसा है तो इस बिंदु पर गद्दे को थोड़ा ऊपर उठाएं क्योंकि यह सोने की सबसे अच्छी स्थिति है। इससे रक्त पैर से हृदय तक प्रवाहित होता है।
:- अगर आपको चिंता के कारण नींद नहीं आ रही है तो सबसे पहले अपने दिमाग में सकारात्मक विचार लाएं और सॉफ्ट म्यूजिक सुनने से आपको शांति महसूस होगी और अच्छी नींद आएगी।
:- आप अपने सोने के समय को रोजाना एडजस्ट करें और इसमें ज्यादा बदलाव न करें। इससे आपके दिमाग में स्लीप साइकल फिक्स हो जाएगा और फिर आपको नींद आने की समस्या नहीं होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है।
इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. Yuvaportal.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)