ग्रहों की स्थिति- शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। मिथुन राशि में मंगल। तुला राशि में केतु। वृश्चिक राशि में चंद्रमा। सूर्य, बुध, शनि कुम्भ राशि में भ्रमण कर रहे हैं और गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
सभी राशियों का राशिफल –
मेष राशिफल- परेशानी का समय रहेगा। शारीरिक पीड़ा। अचानक परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो जाएंगी। किसी तरह का रिस्क न लें। वाहन धीरे धीरे करें ड्राइव। स्वास्थ्य मध्यम या ठीक नहीं जैसा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम-संतान भी मध्यम कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही रास्ते पर हैं। सूर्य को जल चढ़ाएं और काली वस्तुओं का दान करें।
वृष राशिफल- अभी स्वास्थ्य मध्यम है। थोड़ा संयमित रहेंगे। आपको अपने जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। आजीविका में उन्नति करेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्नता भरा समय रहेगा। लव- संतान, व्यापार अच्छा चलेगा। किसी लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशिफल- शत्रुओं पर आपका प्रभुत्व बना रहेगा। स्वास्थ्य कभी नरम तो कभी गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी है। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशिफल- भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी के लिए टाल दें। स्वास्थ्य कभी ठीक तो कभी खराब रह सकता है। आपकी प्यारी संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई लाल वस्तु पास में रखें।
सिंह राशिफल- घरेलू कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित होगा। हालांकि भूमि, भवन, वाहन या भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सबसे प्यारी संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को बार बार प्रणाम करते रहें।
कन्या राशिफल- आपका पराक्रम आज रंग लाएगा। आजीविका में उन्नति करेंगे। अपनों का साथ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। अपनी सबसे प्यारी संतान की स्थिति अच्छी है। अच्छा व्यवसाय भी। किसी लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशिफल- परिवार में वृद्धि होगी। धन की आमद बढ़ेगी, लेकिन निवेश पर धन-हानि भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम ही है। व्यापार और कामकाज लगभग ठीक चलेगा। माँ काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशिफल- आप आज सितारों की तरह चमकेंगे। जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी वह उपलब्ध होगी। बहुत अच्छा स्वास्थ्य। प्यारी संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चलेगा आज। कोई लाल वस्तु पास में रखें।
धनु राशिफल- खर्च की अधिकता मन को अशांत करेगी। यह मामूली नुकसान की बात है। चाहे वह स्वास्थ्य में हो या धन में। अनजाना डर सताएगा। लव- चाइल्ड की स्थिति लगभग ठीक है। आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। कोई लाल वस्तु पास में रखें।
मकर राशिफल- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। घर में प्यार अच्छा है बच्चे, कारोबार सब कुछ कमाल का लग रहा है। वीर बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
कुम्भ राशिफल- आपको आज सत्ता और सरकारी पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय की सफलता जोर से साथ देगी। माता पिता का साथ मिलेगा और अच्छा स्वास्थ्य भी बना रहेगा बाल बच्चों की स्थिति बहुत अच्छी है। आपका व्यापार भी बहुत अच्छा है। किसी लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशिफल- भाग्य आपका साथ देगा। रुका हुआ काम चलेगा। आज आप धार्मिक बने रहें। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी प्यारी संतान का स्वास्थ्य भी अच्छा है। व्यापार में भी अच्छी खबर मिलेगी प्रभु भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।