MS Dhoni Retirement: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अभी भी आईपीएल में अपने फैंस कि खुशी के लिए खेलते नजर नजर आते हैं। आईपीएल में धोनी बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच अब एमएस धोनी के संन्यास को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.
एमएस धोनी के संन्यास पर बड़ा अपडेट
संन्यास की खबरों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने संकेत दिया कि धोनी आईपीएल 2024 में भी खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।धोनी (MS Dhoni) के बारे में बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा, ‘धोनी अगले साल फिर से आईपीएल खेल सकते हैं। उसकी फॉर्म अच्छी दिख रही है, वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है।
यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि वह इस सीजन में कैसा खेलता है। लेकिन यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि इस साल उन्होंने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है।’
चेन्नई की टीम 4 बार चैंपियन हाँसिल किया है
आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार खिताब जीता। धोनी 2008 से टीम की कमान संभाल रहे हैं, तब से लेकर अब तक चेन्नई की कमान उन्हीं के हाथ में है
हालांकि, रवींद्र जडेजा को पिछले साल टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, जो चेन्नई के लिए काफी मुश्किल भी रहा था। चेन्नई की टीम सफल रही और 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैम्पियन बनी।
एमएस धोनी का करियर कुछ ऐसा था
धोनी ने अपने नेतृत्व में भारतीय टीम के लिए तीनों आईसीसी खिताब जीते हैं और ऐसा करने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं। धोनी ने अपना वनडे डेब्यू 2004 में 23 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ किया था
उसके बाद सितंबर 2007 में धोनी को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।