हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा MS धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, WPL में हुआ वो कमाल जो कभी IPL में भी नहीं हुआ

डब्ल्यूपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स को 55 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी से एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

Sweta Singh
हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा MS धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, WPL में हुआ वो कमाल जो कभी IPL में भी नहीं हुआ
हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा MS धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, WPL में हुआ वो कमाल जो कभी IPL में भी नहीं हुआ

WPL: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का प्रभाव जारी है। WPL 2023 के 12वें मुकाबले में मंगलवार को प्लेयर हरमनप्रीत कौर के शानदार खेल की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 55 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत से मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता स्वीकार करते हुए ब्रेबोर्न स्टेडियम में निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम नौ विकेट पर 107 रन बनाकर आउट हो गई। 2023 डब्ल्यूपीएल में मुंबई की यह लगातार पांचवीं जीत थी। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

हरमनप्रीत कौर बन गई नंबर-1

हरमनप्रीत कौर बन गई नंबर-1

जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने एमएस धोनी समेत कई दिग्गज भारतीय कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। हरमनप्रीत कौर एक कप्तान के रूप में पांच आईपीएल या डब्ल्यूपीएल मैचों में सबसे अधिक जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने लगातार पांच जीत दर्ज की हैं।

हरमनप्रीत के बाद एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग का नंबर आता है। इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए लगातार चार मैच जीते हैं।

हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ मुंबई इंडियंस ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग के अपने पहले पांच मैच जीतने वाली एकमात्र टीम बनी हुई है।

आईपीएल में भी ऐसा कारनामा किसी भी टीम ने नहीं किया है। मौजूदा डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 143 रन से, आरसीबी को नौ विकेट से, दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से, यूपी वारियर्स को आठ विकेट से और गुजरात जायंट्स को 55 रन से हराया।

Share this Article