नई दिल्ली: Online Games: केंद्र सरकार की तरफ से ऑनलाइन गेमिंग (online gaming) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल काफी समय से ऑनलाइन गेमिंग को लेकर कई शिकायतें आ रही थीं। इसी के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया। इसके संबंध में सरकार गाइडलाइन भी जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, तीन प्रकार के गेम्स को देश में प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऑनलाइन गेमिंग (online gaming) को नियंत्रित करने और इसकी गतिविधियों पर असर डालने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें- सामने आई Samsung Galaxy Z Flip 5 की पहली तस्वीर, देखते ही लोग कहेंगे- क्या चीज है…
कौन से गेम किए जाएंगे बैन
खासतौर पर सरकार सट्टेबाजी वाले गेम्स को प्रतिबंधित कर सकती है। दरअसल इसमें पैसा और जुआ जैसी चीजें शामिल हैं। इससे लोगों को समस्या होती है। इसी के साथ ऐसे गेम्स को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है, जिनकी लत लोगों को लग सकती है।
वहीं ऐसे ऐप्स को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है, जो देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा हो सकते हैं। इन सब के आलावा सरकार बच्चों के गेमिंग समय को कंट्रोल करने के लिए नियम लागू कर सकती है। इसके बाद बच्चों को पूरे दिन में सिर्फ 3 से 4 घंटे गेम खेलने की अनुमति मिले। इससे बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- Brezza और Creta को झटका दें आ रही है Mahindra की नई दमदार SUV, इंजन और फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे
BGMI को कर दिया गया बैन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2022 में भारत में गेमिंग का मार्केट कुल मान्यता प्राप्त कर चुका था और यह 135 अरब रुपये का हिस्सा बन चुका था। यहां तक कि 2025 तक यह मार्केट 231 अरब रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि इससे समझा जा सकता है कि भारत में गेमिंग उद्योग की इम्पोर्टेंस कितनी ज्यादा बढ़ रही है।