नई दिल्ली: वनप्लस ने पिछले सफ्ताह अपना OnePlus 11 5G Marble Odyssey Edition लॉन्च किया। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 का स्पेशल एडिशन मॉडल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लुक है। इसे मार्बल जैसे फिनिश वाले फोन के बैक पैनल को 3D माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक के साथ बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें- शानदार मौका! 2 घंटे के लिए सस्ते में मिल रहा है Realme का 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, जल्दी देखें नहीं तो…
बता दें कि कंपनी ने इसे घरेलू बाजार चीन में Jupiter Rock Edition नाम से लॉन्च किया था। इसमें बैक पैनल काफी शानदार दिखता है। यह वियर-रेसिस्टेंट और एंटीबैक्टीरियल है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड OnePlus 11 5G जैसे ही हैं। आप प्लेटफॉर्म अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर खरीद सकते हैं।
क्या है इसकी कीमत?
कीमत की बात करें तो OnePlus 11 5G Marble Odyssey Edition 64,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह डर्ड मॉडल से 3,000 रुपये महंगा है। इसके आलावा पर खास ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है। ICICI Bank और OneCard Credit Cards से पेमेंट करने पर या EMI ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकेंगे।
OnePlus 11 5G Marble Odyssey Edition स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का बड़ा LTPO3 पैनल के साथ 2K AMOLED डिस्प्ले दिया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें- धूम मचाने आ रहा है Motorola का गदर Flip Phone, लुक और डिजाइन देख दीवाने हो जाएंगे
कैमरे की बात करें तो इसमें थर्ड-जेनरेशन Hasslebald ब्रैंडिंग वाला कैमरा सेटअप मिलता है। रियर पैनल पर 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ 48MP Sony IMX581 अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32MP पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया है। पावर के लिए 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।