नई दिल्ली: गर्मी अब अपने चरम पर है और ऐसे में सभी लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए अलग-अलग उपाय करते हैं। वैसे ऐसे में सिर्फ एयर कंडीशनर ही सबसे काम का होता है। पर यह बहुत महंगा आता है और बिजली का बिल भी काफी ज्यादा होता है। ऐसे में लोग AC खरीदने से बचते हैं। हालांकि मार्केट में एक ऐसा कूलर मौजूद है, जो कूलिंग में किसी एयर कंडीशनर (AC) से कम नहीं है और कीमत भी इसकी आधी है। इसका नाम नागपुरी कूलर (Nagpuri Cooler) है।
इसे भी पढ़ें- Chankya Niti: अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी स्त्री के पास इस चीज के लिए पुरुष होते है बेताब, वजह जानकर आ जायेगा शर्म
शायद आपको नागपुरी कूलर नाम सुनकर लग रहा हो कि ये नागपुर में मिलते हैं। पर ऐसा नहीं है। नागपुरी कूलर एक तरह का मॉडल है। इसकी शुरुआत नागपुर से हुई है। ये कूलर काफी बेहतरीन क्वॉलिटी के साथ आते है और इसी वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। ये कूलर रूम को इतना ठंडा कर देता है कि रात में कंबल तक ओढ़ना पड़ सकता है। वहीं आम कूलरों में इतनी अच्छी कूलिंग नहीं मिलती है। चलिए इस खास कूलर के बारे में जानते हैं।
नागपुरी कूलर की खूबियां
नागपुर कूलर की बॉडी 6 फीट की होती है और इन कूलर में एग्जॉस्ट फैन लगा है। यह फैन काफी तेज हवा देता है और नागपुरी कूलर के पैड और एयर फ्लो के लिए बड़ा स्पेस मिलता है। यही वजह है कि ये कूलर आम कूलर से काफी खास होते हैं। ये कूलर बिजली की खपत भी कम करते हैं। अब जो लोग एयर कंडीशनर नहीं खरीद पाते हैं उनके लिए यह एयर कंडीशनर बड़े काम का है।
नागपुरी कूलर की कीमत
इसे काफी बड़ी आसानी इंस्टाल कराया जा सकता है। अगर आप इसमें लकड़ी की बॉडी और प्लास्टिक का टैंक चाहते हैं तो वो भी मिल जाएगा। इसी के साथ आप फैन अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं। नागपुरी कूलर 10 से 15 हजार रुपये के बीच में आसानी से मिल जाएगा। पर एक बात का खास ख्याल रखना है कि मोटर में कॉपर की वायरिंग हो।
इसे भी पढ़ें- बंपर ऑफर धमाका! Samsung के 1 लाख रुपये वाले स्मार्टफोन पर मिल रही है 82 हजार रुपये तक की छूट, जल्दी देखें
नागपुरी कूलर को मेनटेन करना
मेंटिनेंस की बात करें तो नागपुरी कूलर खरीदते समय आप लकड़ी की बॉडी और प्लास्टिक का टैंक लेते हैं तो आपको हर साल की पेंट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैसे कूलर में हर साल पैड बदलना बेहतर रहता है, क्योंकि सीजन के दौरान पैड्स में मिट्टी फंसने के कारण कूलर का पंखा तेज हवा नहीं देता है। इसके मेन्टेनेंस के लिए पैसा खर्च करना ही होगा।