नई दिल्ली: Nokia 2660 Flip Phone: भारतीय मोबाइल बाजार की लोकप्रिय कंपनी Nokia ने अपना एक फोन लॉन्च किया है। यह फोन Nokia 2660 फ्लिप है। इसे कंपनी ने फिर से दो नए कलर में लॉन्च किया है। इसमें पॉप पिंक और लश ग्रीन कलर शामिल हैं। हालांकि फोन के फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले जैसे ही फीचर्स मिल रहे हैं। आइए Nokia 2660 Flip फोन के बारे डिटेल में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- Maruti Jimny की ये 5 खूबियां जान आप भी हो जाओगे दीवाने, Mahindra Thar भी पड़ जाएगी फीकी

Nokia 2660 Flip Phone Specification

कंपनी ने इसमें ड्यूल डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 2.8-इंच की प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T107 चिपसेट मिलता है। यह पॉश पिंक और लश ग्रीन कलर में पेश किया गया है। इसमें 4G कनेक्टिविटी मिलती है।

कैमरे के तौर पर इसमें 0.3 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। इसी के साथ एक एलईडी फ्लैश मिलता है। पावर बैकअप के लिए आपको 1,480mAh की बैटरी मिलती है। बैटरी चार्ज करने के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। वहीं ब्लूटूथ 4.2, वायरलेस एफएम रेडियो और एक एमपी3 प्लेयर जैसी चीजें मिलती हैं। वहीं इसमें 5 कॉन्टैक्ट्स तक तुरंत कॉल करने के लिए एक इमरजेंसी बटन दी गई है।

इसे भी पढ़ें- Sapna Choudhary के किलर डांस मूव्स से मंच पर लगी आग,टाइट सूट में हिलाया ऐसा जोबन की कुंवारों संग ताऊ को बनाया अपना दीवाना

Nokia 2660 Flip Phone Price

कीमत की बात करें तो Nokia 2660 की कीमत करीब €79.90 (7,024 रुपये) है। आप यह फोन आसानी से कई ऑनलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। वहीं  Nokia 2660 यूके में भी £64.99 (6,694 रुपये) में उपलब्ध है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *