नई दिल्ली: जानी-मानी कंपनी सैमसंग अपने मौजूदा मॉडल Samsung Galaxy Z Flip 5 को इस साल एक बड़े अपग्रेड के साथ लाने वाली है। इसमें बड़ा कवर डिस्प्ले मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले मॉडल में बाहर की स्क्रीन छोटी थी। अब गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 अलग होगी। अब इसकी बाहरी डिस्प्ले को Google एप्लिकेशन के साथ अनुकूलित किया गया, जिसमें आप जानकारी देख सकेंगे, सेल्फी ले सकते हैं और कई अन्य काम कर सकेंगे।

Samsung Galaxy Z Flip 5 बाहर का डिस्प्ले कैसा होगा?

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 के कवर डिस्प्ले में गूगल के साथ करने के लिए कुछ ऐप्स को जोड़ने के लिए कहा जा रहा है, जैसे गूगल मैप्स, गूगल मेसेज और यू ट्यूब। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऐप्स सैमसंग के अपने एप्लीकेशन के माध्यम से खासतौर पर कवर डिस्प्ले के लिए बनाए जाएंगे। माना जा रहा है कि यूजर्स को गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में बेहतर और सुविधाजनक एक्सपीरियंस मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 5 में मिलेगा 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Flip 5 की कवर स्क्रीन के साइज़ को भी पिछले मॉडल तुलना में बढ़ाया जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले होगा, जो स्मार्टफोन के ऊपर हिस्से को आधा कवर करेगा। बता दें कि गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 के कवर में 1.9 इंच का पैनल दिया है। वहीं देखा जाए तो जेड फ्लिप 5 का बाहरी डिस्प्ले Moto Razr 40 Ultra की तुलना में छोटा हो सकता है, जिसमें 3.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Sapna Choudhary को नौजवानों ने बीच सड़क पर मारी सीटी, कातिलाना एक्सप्रेशन और ठुमकों पर लट्टू हुए ताऊ, खूब हुआ हंगामा

Samsung Galaxy Z Flip 5 अनुमानित स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Flip 5 में एक नया हिंज मैकेनिज़्म और प्रबल स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का FHD+ AMOLED मेन डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 12MP मुख्य सेंसर शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक इस स्मार्टफोन को अनपैक्ड इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *