इस महीने होगा धमाल! मार्च में दस्तक देंगे ये धांसू Smartphones, ये रही लिस्ट…

Smartphones Launching In March 2023: इस महीने होगा धमाल मार्च 2023 में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। इनमें से एक Oppo Find N2 Flip है और दूसरा iQOO Z7 है, जो 21 मार्च को उपलब्ध होगा। साथ ही वनप्लस और मोटोरोला के फोन भी जारी किए जाएंगे।

Mehera Bonner
इस महीने होगा धमाल! मार्च में दस्तक देंगे ये धांसू Smartphones, ये रही लिस्ट…
इस महीने होगा धमाल! मार्च में दस्तक देंगे ये धांसू Smartphones, ये रही लिस्ट…

Upcoming Smartphones: मार्च 2023 में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। इनमें से कुछ स्मार्टफोन में मौजूदा स्मार्टफोन से ज्यादा दमदार फीचर होंगे। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और आप नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोच रहे हैं। तो थोड़ा और इंतजार कर लीजिए क्योंकि, 21 मार्च को iQOO का एक फोन iQOO Z7 जारी किया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस और मोटोरोला के फोन भी जारी किए जाएंगे। आइए देखें कि सूची में कौन से फोन हैं…

iQOO Z7 5G

IQOO अपना iQOO Z7 5G स्मार्टफोन पेश कर रहा है। फोन का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है और इसे 21 मार्च को जारी किया जाएगा। हालांकि, डिवाइस के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Oppo Find N2 Flip

Oppo Find N2 Flip की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। और यह लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन की कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Moto X40

Moto X40 20 मार्च को जारी किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 सीपीयू होगा और इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये होगी। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा।

Moto X40

OnePlus Nord 3

OnePlus ने अपना नया Ace 2V स्मार्टफोन चीन में जारी किया, और इसके भारत में OnePlus Nord 3 के नाम से जारी होने की उम्मीद है।

Oppo Find X6

Oppo Find X6 की काफी चर्चा है। यह मार्च के अंत तक रिलीज हो सकती है। यह एकमुश्त प्रमुख फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

TAGGED: , ,
Share this Article