नई दिल्ली: भारतीय बाजार में जबरदस्त स्मार्टफोन मौजूद हैं और कंपनियां भी कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि Xiaomi कंपनी इस साल के अंत तक अपने मौजूदा स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro का अपग्रडेड वेरिएंट लॉन्च करेगी, जो Xiaomi 14 Pro के नाम से जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि Xiaomi 14 Pro में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- भौकाल मचाने आ गई लग्जरी SUV Gloster Blackstorm, कीमत बस इतनी
लीक जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन में दो अलग-अलग डिस्प्ले दिए जाएंगे। इसके साथ ही 120W और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। प्रोसेसर के तौर इसमें क्वालकॉम के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप SoC चिपसेट मिलता है।
Xiaomi 14 Pro Expected Detail
कंपनी Xiaomi 14 Pro को दो वेरिएंट में पेश करेगी। स्मार्टफोन के चारों तरफ 3डी कर्व्ड पैनल और स्लिम बेजल्स देखने को मिलेंगे। वहीं इसकेदूसरे मॉडल में 2.5डी फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। ये स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग या 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ पेश किए जाएंगे। प्रोसेसर के तौर पर इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 SoC मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। Xiaomi 14 Pro की मोटाई 1mm बताई जा रही है। इसमें WLG हाई-लेंस कैमरे मिल सकते हैं।
Xiaomi 13 Pro के बारे में बात करें तो, यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर के तौर इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC चिपसेट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Haryanvi Video: Gori Nagori ने मंच पर बिखेरा अपना ऐसा जलवा की बौखला उठे दर्शक, मदहोश होकर लगाया ऐसा जोरदार ठुमका, खूब बरसे नोट
कैमरे के तौर पर इसमें 50 मेगापिक्सल 1 इंच Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। पावर के लिए 4820mAh की बैटरी मिल सकती है। इसकी कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Xiaomi 14 Pro को किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा और इसके क्या फीचर्स होंगे, ये जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है।