नई दिल्ली: जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे नए-नए फीचर्स के साथ स्मार्टफोन आ रहे हैं। एक वक्त था जब कीपैड वाले फोन आते थे, लेकिन अब टच वाले स्मार्टफोन आते हैं। हालांकि आने वाले समय ये और कितने बदलेंगे, ये सोचा भी नहीं जा सकता है। इसी बीच एक पोस्ट सामने आई, जिसमें यह बताया गया कि भविष्य में फोन कैसे होंगे। एक तस्वीर ने सोशल मिडिया पर तहलका मचा रखा है। हालांकि ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन कंपनी को 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिल गई है।
इसे भी पढ़ें- देखो कौन मर गया… Facebook पर आया मेसेज, जैसे ही लिंक पर किया क्लिक हो गई बड़ी परेशानी
इस कंपनी का नाम Humane है। इस कंपनी के मालिक ऐप्पल के पूर्व कर्मचारी इमरान चौधरी हैं। वैंकूवर शहर में TED टॉक के दौरान, इमरान चौधरी ने अपने पहले प्रोडक्ट की पहली झलक दिखाई। इसे देखकर पता चला कि इमरान एक फ्यूचर स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। टेक जगत में भी इसकी चर्चा भी काफी समय से चल रही थी। इमरान से बातचीत चल रही थी और इसी बीच इमरान की हथेली पर अचानक एक नाम डिस्प्ले हुआ, जैसा कि स्मार्टफोन पर किसी कॉल आने पर उसका नंबर दिखता है।
बता दें कि इमरान ने अपनी जर्सी के पॉकेट में एक बहुत छोटे साइज के डिवाइस को इंस्टॉल कर रखा था। कॉल इसी डिवाइस पर आया था और उसी डिवाइस के कैमरे से वह अपनी हथेली पर उसका रिफ्लेशन आ रहा था। उन्होंने उसी डिवाइस के जरिए अपनी पत्नी से बातचीत की। पर उन्होंने डिवाइस की कीमत फीचर्स और लॉन्च डेट आदि की जानकारी नहीं दी।
इमरान के मुताबिक, यह डिवाइस आपकी आंखों को देखता है, आपके दिमाग को समझता है और इसका मकसद हकीकत को समझना और उसे बदलना है. इमरान के अनुसार, इस डिवाइस की शेष विशेषताओं का जल्द ही खुलासा होगा।
इसे भी पढ़ें- iPhone 13 मिल रहा है बहुत सस्ता, 38 हजार की छूट देख खरीदने के लिए दौड़ पड़े लोग
इमरान चौधरी कौन हैं?
टेक जगत में इमरान चौधरी जाना-माना बड़ा नाम है। उन्हें इसके लिए निवेश भी मिल गया है। बता दें कि इमरान चौधरी ने ऐप्पल के साथ करीब 20 साल तक काम किया है। आईफोन और वॉच के डेवलपमेंट में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है।