दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा और पंजाब के इन जिलों में आज बरसात का चांस

Weather Update of 16 March 2023: अगर आप आज घर से बाहर कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं तो पहले मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर जान लें। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और हरियाणा में इस बरसात का असर बढ़ती गर्मी पर भी पड़ेगा।

Geetika Pant
दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा और पंजाब के इन जिलों में आज बरसात का चांस
दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा और पंजाब के इन जिलों में आज बरसात का चांस

16 मार्च 2023 के लिए दिल्ली एनसीआर हरियाणा का मौसम अपडेट: अचानक बढ़ रही गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर और साथ ही हरियाणा के निवासियों को जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है।

दिल्ली के साथ साथ हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में जल्द ही प्री-मानसून बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और यह 31-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी गिरकर 18 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से दिल्ली एनसीआर और साथ लगते हरियाणा पर हल्के बादल छाने शुरू हो गए।

इस क्षेत्र में 17 मार्च से 20 मार्च (दिल्ली-एनसीआर वर्षा) के बीच कभी-कभार हल्की बारिश होने की संभावना है। यह इस साल की पहली प्री-मानसून बारिश होगी। यह बारिश 3-4 दिनों तक चल सकती है और किसानों के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है।

हालांकि इस दौरान हल्की बारिश होगी और कई जगह ओले भी गिर सकते हैं जो अभी खड़ी सरसों की फसल को चौपट कर सकते हैं। पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के हिसार रोहतक और इनसे साथ लगते जिलों में बरसात का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली के साथ हरियाणा पंजाब के कई जिलों में बरसात का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है

इन राज्यों में भी गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश

प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम और दक्षिण राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्सों, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में एक या दो तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यहां भारी बारिश की चेतावनी

बारिश 17 मार्च से कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुरू होगी। तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 17-18 मार्च को आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

Share this Article