मौसम रिपोर्ट 12 मार्च: आने वाले दिनों में भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा चेतावनी के मुताबिक पूर्वी भारत के लोगों को अगले 24 घंटे बेहद सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश की संभावना है।
वहीं, अगले 72 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
इसी तरह देश के दक्षिणी राज्यों में 15 से 17 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है। यानी अगले तीन दिनों में मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं। वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 12 मार्च की रात से देखा जा सकता है।
बारिश को लेकर ये है बड़ा अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 तारीख को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख में बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 और राजस्थान में 13 मार्च को मौसम बिगड़ेगा। राजस्थान के साथ साथ हरियाणा में भी ठंड और कुछ फुहारें लोगों को सर्दी की याद दिला सकती है। कहीं कहीं हल्की ओलावृष्टि की भी आशंका है।
उत्तराखंड में 13 और 14 तारीख को बिजली गिरने के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश की भी संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

कई राज्यों में मौसम खराब रहेगा
देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का प्री-मानसून सीजन शुरू होने जा रहा है। 12 से 18 मार्च तक कई राज्यों में मौसम खराब रहेगा। यह मैदानी इलाकों, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक को प्रभावित करेगा।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 15 से 16 मार्च के बीच ओलावृष्टि होगी।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल देश में गर्मी का मौसम समय से पहले ही शुरू हो गया। वहीं, दिसंबर और फरवरी के महीने साल 1901 के बाद सबसे गर्म रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2023 में गर्मी कितनी परेशान करेगी।